top of page
farms to homes_edited.jpg
फार्म्स2होम्स

2होम्स™ यह कृषि के सभी पहलुओं का ख्याल रखने वाला, किसान सशक्तिकरण का एक संपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें "किसानी के बीज से लेकर उपभोक्ताके अनाज" तक की सब व्यवस्था शामिल है।

किसानों के सशक्तिकरण के लिए तैनात किया जा रहा नया एंड-टू-एंड पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) है। इसमें कई उप-कार्यक्षेत्र हैं जो संपूर्ण टिकाऊ कारोबारी माहौल बनाने के लिए नियत किए गए हैं।

   

यह हमारे स्वाभियान नामक व्यवस्था का दूसरा, लेकिन उतना ही प्रमुख कार्यक्षेत्र है।  यह हमारे ई-वाणिज्य मंच,  किंकाबज़ार​.इन के माध्यम से किये जानेवाले कृषि उपज के प्रत्यक्ष विपणन से भी परे है।

बुनियादी खेती के स्तर से लेकर उपभोक्ता के घर तक डिलीवरी के अंतिम स्तर तक कृषि उपज की गुणवत्ता बनाए रखना और सुनिश्चित करना इसमें शामिल है। इन प्रयासों को, किसानों को प्रेरणा, व्यवहारिक प्रशिक्षण, प्रतिमा लेनेवाले उपग्रह, ड्रोन्स और छिड़काव वाले ड्रोन की सहायता से हासिल किया जाता हैं। बुआई से पहले और कटाई से पहले मिट्टी का परीक्षण भी, वांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक है।

उपरोक्त फार्म्स2होम्स™ प्रक्रिया की सफलता पूरी तरह से निम्नलिखित उप-कार्यक्षेत्रोंपे निर्भर करती है।

एफ​.पी.सी. और ओ.पी.सी.
किसान या अन्य उत्पादक कंपनियाँ

  • किसान और कारीगर संगठनके व्यक्तिगत सदस्योंको उत्पादन की लागत में पर्याप्त कमी और उपज।उत्पाद की एमआरपी पर उच्चतम बिक्री इत्यादि बहुसंख्याक आधारित आर्थिक लाभ प्रदान करना।

इ.एन.आर​.आय​.:
ग्रामिण भारत के उद्यमी नेतृत्व को सशक्त नायक बनाना।

  • कृषि-स्वास्थ्य केंद्र के मालिक या कार्यान्वयनकर्ता और किसान-साथी के रूप में ग्रामीण भारत में उद्यमिता और रोजगार पैदा करना।

कृषि-स्वास्थ्य
इकाइयाँ।केन्द्र:

  • 25 से 50 किमी की परिधि के किसानों के लिए,  मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, ड्रोन और प्रतिमालेनेवाले उपग्रह सेवाएँ, रोग नियंत्रण और फसल बीमा दावों में सहायता के लिए।

किसानी तकनीक मार्गदर्शन सेवा:

  • विशेषज्ञों द्वारा कम शुल्क पर मिट्टी, बीज, उर्वरक, पानी, मौसम, रोग, फसल पैटर्न पर तकनीकी मार्गदर्शन।

फार्म्स2होम्स एक बहुआयामी, एक सीरे से दुसरे सीरे तक पूरी व्यवस्था का निर्माण और संभालनेवाला एक पारिस्थितिकी तंत्र (इको सिस्टम) है। जो निम्नलिखित लाभों के कारण किसानों का संपूर्ण सशक्तिकरण करता है, जिसे कोई अन्य एकल मंच (सिंगल प्लॅटफॉर्म) आजतक  प्राप्त नहीं कर सका।

 

A. उत्पादक से सीधे प्रत्यक्ष उपभोक्ता तक: हमारे ई-वाणिज्य ऑनलाइन व्यवस्था, किंकाबज़ार.इन के माध्यम से एमआरपी पर उपभोक्ताओं को सीधी बिक्री और बिचौलियों की पूरी श्रृंखला को हटाने के कारण, किसानोंके आय में वृद्धि।

 B. संख्याबहुलत्व(परिमाण) आधारित अर्थव्यवस्था: किसानों की एफपीसी द्वारा सीधे निर्माताओं से कृषि आदानों की बड़ी मात्रा में खरीद और बेहतर कृषि तकनीकों को अपनाने के कारण उत्पादन लागत में कमी (20 से 50%)।

हम यहां सुविधाप्रदाता की भूमिका निभाते हैं। इन आदानों के वितरण में हमारे द्वारा विकसित सुचना प्रणाली का उपयोग प्रत्येक एफपीसी के प्रत्येक किसान सदस्य तक इसकी वास्तविक पहुंच की गारंटी देगा। अधिशेष कृषि-उत्पादन के निर्यात में आवश्यक,  हर निविष्टियां के वास्तविक उपयोग का अभिलेख एवं दस्तावेज़ीकरण की प्रक्रिया यहीं से शुरू होती है।

C. प्रौद्योगिकी आधारित खेती: उपग्रहद्वारा और ड्रोन्स द्वारा भौगोलिक अंकन​ और ली गई प्रतिमाओंके कारण, मौसम पूर्वानुमान, कृषी-किटक और बीमारियों की अग्रिम चेतावनी तथा उनके उपचारों के मार्गदर्शन, फसल दिनदर्शिका कि जानकारी, रोगप्रतीबंधन छिडकावी ड्रोन्स और जैव प्रौद्योगिकी का अवलंबन​ से मिट्टीकी मजबूती बढेगी और फसल स्वास्थ्य प्राप्त होगा| किसानों को मोबाइल ऐप के माध्यम से उपग्रह आधारित निम्न​-निर्देशीत सहायता प्रदान की जाएगी।   

 a. उपग्रह आधारित, प्रति ऋतु मृदा परिक्षण​ (एनपीके, पीएच और मृदा अंगारक(कार्बन)) की जानकारी।

 b. उपग्रह आधारित फसल स्वास्थ्य, (एनडीवीआई)  सटीक कृषि फसल स्वास्थ्य निगरानी; हर पांचवें दिन।   

 c. हर बारावे दिन, उपग्रह की मदद से मिट्टी की नमी रिपोर्ट से जल प्रबंधन में मदद।

 d. फसल दिनदर्शिका, दैनंदिन​ खेती कार्यों की योजना बनाने में मदद करता है |

 e. सिंचाई निर्धारण |

 f. प्रतिदिन मौसम का पूर्वानुमान |

 g. साप्ताहिक कीट पूर्वचेतावनी एवं निदान |

 h. किसान केवाईसी कृषि भूमि की छवि और कृषि विवरण का सत्यापन प्रदान करता है।

 i. वास्तविक बुआई तिथि और अनुमानित फसल तिथि।

 

D. अनिवार्य मृदा परीक्षण: बुवाईसे से पहले और कटाई के समय संबंधित कृषी-उत्पादक संस्था द्वारा अपने स्वयं के पूसा-एसटीएफआर आधारित आईसीएआर द्वारा विकसित मिनी पोर्टेबल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से अपने सदस्यों के लिए मिट्टी परीक्षण का अनिवार्य उपयोग; इससे किसान को एक विशिष्ट फसल के लिए प्रति एकड़ उर्वरकों की सटीक खुराक समझनेमें मदद मिलेगी और साथ ही यह ओसी, पीएच और विद्युत चालकता इ. का बुवाईपूर्व और बाद के चरणों को भी अभिलिखित करेगा। सटीक रिपोर्ट तक पहुंचने के लिए उपग्रह आधारित रिपोर्ट का इन भौतिक रूप से परीक्षण किए गए नमूनों से मिलान किया जाएगा।

E. मोबाइल ऐप के माध्यमसे सुचना प्रणाली का उपयोग: स्वाभियान योजना के प्रत्येक किसान सदस्य द्वारा खेती के सभी खर्चों को अभिलिखीत करने के लिए विशेष रूप से विकसित मोबाइल ऐप का अनिवार्य उपयोग। जिसके माध्यम से वह हमारे दिए गए प्रारूप के अनुसार विशिष्ट खेती से संबंधित सभी खर्चों और आय का अभिलेखन बनाए रखेगा।  इससे उन्हें प्रति एकड़ खेती की वास्तविक आय पर अपना कुल खर्च जानने में मदद मिलेगी।  इसे उपग्रह और ड्रोन से लिए हुए प्रतिमाओंद्वारा द्वारा प्रमाणित और समर्थित किया जाएगा |  इससे प्रतिभागि किसान को अपनी कृषि उपज का विक्रय मूल्य स्वयं तय करने में मदद मिलेगी। यह संभव है क्योंकि यह तार्किक रूप से ऐप द्वारा बनाए गए लाभ​-हानी खाते पर आधारित रहेगा।

F. बीमा दावोंमे उपयुक्तता: अंत में, यदि स्थिति उत्पन्न होती है, तो उपरोक्त सभी प्रणालियाँ एक साथ मिलकर उसे 100% फसल बीमा दावे प्राप्त करने में मदद करेंगी। हमारे द्वारा बनाई गई मजबूत अभेद्य अभीलेखन और दस्तावेज़ीकरण प्रणाली के कारण, बीमा दावे की 100% सफलता की संभावना है।   

G. भंडारण सुविधा एवं गिरवी वित्तपोषण: किसान को उसकी तत्काल नकदी जरूरतों से राहत मिलती है।  साल भर अपनी फसल का भंडारण बनाए रखने से उन्हें परिवर्तनीय एमआरपी का लाभ मिलता है।

H. नियमित प्रशिक्षण: किसानों की परीस्थितोयोंके आकलन आधारीत निर्णय लेने की क्षमता को सशक्त बनाने के लिए कृषि, वित्त, विपणन आदि से संबंधित विभिन्न विषयों पर नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिसके ज्ञानसे उन्हें सूचित निर्णय लेने में मदद मिलती है।  इससे गलतियों और उनके दुष्परिणाम की संभावनाँए कम हो जाएगी।

I. विषमुक्त खेती: फार्म्स2होम्स सिस्टम के प्रतिभागी किसान सदस्यों के लिए विष-रहित खेती, जैविक और प्राकृतिक खेती को निर्बाध रूप से कार्यान्वित किया जाएगा ।   ऐसे दिर्घकालिन योजना द्वारा रासायनिक उर्वरकों पें भारी निर्भरता और मिट्टी के कटाव को रोका जा सकता हैं।  प्रमाणित जैविक या स्वास्थ्य वर्धक उत्पाद रासायनिक उर्वरक पर आधारित किसी भी सामान्य कृषि उत्पाद की तुलना में अधिक कीमत प्राप्त करता है।

bottom of page